परसिया: चांदादेव पहाडी के समीप रेलवे टेक पर मिला युवक का शव, पेंचवेली ट्रेन से टकराकर हुई मौत
चांदामेटा से न्यूटन मार्ग पर चांदादेव टेकडी के समीप रेलवे ट्रेक पर युवक का शव पाया गया। युवक की पहचान चांदामेटा के नीची लाईन निवासी आकाश सोनी के रूप में हुई। आकाश सोनी परासिया में पहले ज्वेलरी शाप मंे काम किया करता था। गुरुवार देर रात शव को ट्रेक पर देखा गया। शुक्रवार को बारह बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।