राजातालाब: छतेरी गांव के समीप कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक चालक की हालत गंभीर
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवां-कपसेठी मार्ग पर छतेरी गांव के पास बुधवार की सुबह लगभग 09 बजे कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वही हादसे में बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला निवासी बाइक सवार सत्यम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।