फतेहपुर: ललौली में डूबे चारों युवकों के शव को फोर्स ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों का हाल बेहाल, 2 को बचाया
फतेहपुर जिले के ललौली के कुनुहा का डेरा गांव के रिंद नदी में नहाते 6 युवकों के डूबने के बाद ASP ने बताया कि नहाते समय तेज बहाव के कारण 06 युवक जिनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है डूब गए है। सूचना पर तत्काल यू.पी112 तथा ललौली पुलिस मौके पर पहुंची तत्कालिक कार्यवाही करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य किया गया। SDM बिन्दकी को सूचित किया गया है।