बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 18 लोगों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में शनिवार को एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. जहां कुल 18 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक कर फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.