सकरीगली मोहल्ले में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सकरीगली रेलवे स्टेशन के पास का रहने वाला युवक दीपक कुमार स्टेशन परिसर में सब्जी बेचने का काम करता था। युवक घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।