धामपुर: नहटौर के ग्राम नारायणपुर में एक घर से सांप का रेस्क्यू करते समय सर्पमित्र बी. भास्कर को सांप ने डसा
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र स्थित ग्राम नारायणपुर में एक घर से सांप को बचाने के दौरान सर्प मित्र बी. भास्कर को सांप ने डस लिया। घटना सोमवार रात की है, जब लगभग 10 फीट लंबे सांप को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था।सत्यम चौधरी के घर में सांप दिखने पर स्थानीय सर्प मित्र बी. भास्कर को बुलाया गया था।