दमोह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो आज सोमवार शाम 5 बजे दमोह पहुंचे जिन्होंने पत्रकार वार्ता के बाद शाम 7 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए मिशन अस्पताल को मौत का अस्पताल बताया और डॉ एन जॉन केम सहित अन्य आरोपियों पर कार्यवाही की बात कही। कहा आयोग के संज्ञान में है यह मामला जांच में है कोई बक्शा नहीं जाएगा।