राजगढ़: रामगंज मंडी-भोपाल रेलवे परियोजना: घाटोली से राजगढ़ तक ट्रेन चलाने की तैयारी, सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण
रामगंज मंडी भोपाल रेलवे परियोजना के तहत घाटोली से राजगढ़ तक ट्रेन चलाने की तैयारीयों को लेकर रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन सहित अन्य अधिकारियों ने घाटोली से राजगढ़ तक स्पेशल ट्रेन से रेलवे ट्रैक और स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेलवे सूत्रों से मंगलवार सुबह 9:00 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण कर सकते हैं।