दुधि: अनपरा में साइबर ठगी के पीड़ित को ₹6,800 वापस मिले, HDFC क्रेडिट कार्ड डिलीवरी के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी
अनपरा निवासी संजीत प्रसाद केशरी के साथ HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। 16 जुलाई 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने संजीत प्रसाद केशरी को HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी का झांसा देकर एक लिंक भेजा। इस लिंक को डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से कुल ₹6,800 की साइबर ठगी कर ली गई।