मुरैना नगर: मुरैना: मावा माफिया पर ताबड़तोड़ छापे, मिलावटखोरों की फीकी हुई दीपावली, मावा घी के लिए नमूने लिए गए
दीपावली पर मुरैना में प्रशासन ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम भूपेंद्र और खाद्य निरीक्षक अवनीश ने मिष्ठान भंडारों और डेयरियों पर छापे मारे।गुरु कृपा मिल्क एंड स्वीट्स से मावा और मुरैना दूध मिष्ठान भंडार से मावा व घी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है।