जबलपुर: रेलवे स्टेशन से पकड़े गए चार फर्जी पत्रकार, यात्रियों का बना रहे थे वीडियो, आरपीएफ ने की कार्रवाही
आरपीएफ का कहना है कि पकड़े गए युवकों का नाम तुलसी मोहल्ला निवासी रोहित रजक, देवेंद्र विनोदिया, हनुमानताल निवासी संतोष लालवानी और सदर निवासी फिरोज खान उर्फ अक्कू के रूप में हुई है। घमापुर निवासी दीपक सोनकर फरार है। ये सभी मिलकर कई दिनों से रेलवे स्टेशन में डेरा जमाए हुए थे और यात्रियों और वेंडरों को धमकाकर उनके वीडियो बनाकर अवैध वसूली कर रहे थे।