माखननगर हाई स्कूल मैदान में कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधायक ने गुरुवार को करीब 7 बजे मैदान का निरीक्षण कर मंच, रूट व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।