मरवाही: जीपीएम में बंधी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, कई लोग घायल
जीपीएम में पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मारने के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 10 बीवाई 7993 का चालक तेज गति से ऑटो को ठोकर मार दी।