चक्रधरपुर प्रखंड की हथिया पंचायत के जामटूटी गांव में एक वृद्ध महिला भटककर पहुंच गई। गुरुवार को ग्रामीणों की नजर जब वृद्ध महिला पर पड़ी तो ग्रामीणों ने वृद्धा से पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन वृद्धा कुछ भी बताने के असमर्थ थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।