इंदौर: हेरिटेज ट्रेन का संचालन 16 मार्च से बंद, बारिश में होगा फिर से शुरू
Indore, Indore | Mar 15, 2025 इंदौर जिले के पातालपानी से चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के लिए सैलानियों को अब लगभग 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे ने गर्मी की शुरुआत के साथ ही इस ट्रेन के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। पश्चिम मंडल रेलवे ने 16 मार्च से इस ट्रेन का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का सफर पातालपानी टूरिस्ट स्पॉट होकर कालाकुंड जाती है।