बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर आयोजित गंगा महाआरती में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर प्रत्येक बुधवार की भांति इस बुधवार को भी संध्या 6 बजे भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा तट पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की अलौकिक रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की काम