विदिशा नगर: गुरु पूर्णिमा पर सांदीपनी स्कूल में सजी गुरु-शिष्य परंपरा, कृष्ण-सांदीपनी की नाटिका ने जीता दिल
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांदीपनी स्कूल में 15 दिनों से चल रहे गुरु-शिष्य परंपरा आधारित कार्यक्रमों का बुधवार दोपहर 12 बजे भव्य समापन हुआ। समारोह में भगवान श्रीकृष्ण और उनके गुरु सांदीपनी पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया, जिसे विद्यार्थियों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी,मौजूद रही।