नर्मदापुरम: नर्मदापुरम रोजगार कार्यालय में 11 जून को युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का होगा आयोजन अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 11 जून 2026 को युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को मेले की तैयारियों का निरीक्षण अपर कलेक्टर विजेंद्र रावत ने किया। मेले में पुणे की 8 सहित आसपास की लगभग 25 कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।