शहर के राजतालाब थाना पुलिस ने खाटवाड़ा में थानाधिकारी देवीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 2 दिसंबर को हुई थी। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। जांच और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहिल खान, मोहम्मद ताहिर और समीर खान को धर दबोचा। फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है।