भोगांव: बेवर क्षेत्र में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
बेवर क्षेत्र के ग्राम मझोला निवासी अंशु मजदूर को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रसूलाबाद हाईवे पर जोगा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अंशु ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है।