मुज़फ्फरनगर: चरथावल स्थित मिठाई की दुकान पर अचानक गैस सिलेंडर में लगी भयंकर आग, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
कस्बा चरथावल में मंगलवार को समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक प्रतिष्ठान में रखे गैस सिलेंडर में भयंकर आग लग गई। मिठाई की दुकान में आग को देखकर आस-पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान मालिक व आस-पास के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल आग पर लगातार पानी डालना शुरू कर दिया जिससे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।