11वीं बुंदेलखंडी कांवड़ यात्रा 9 अगस्त से शुरू: 10 अगस्त को जटाशंकर धाम पहुंचेगी, चाय पर चर्चा कि गई
जानकारी छतरपुर। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और सनातन परंपरा को समर्पित 11वीं बुंदेलखंडी कांवड़ यात्रा का आयोजन इस वर्ष 9 अगस्त से किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ रामचरितमानस प्रांगण, छतरपुर से होगा और 10 अगस्त को श्रद्धालु जटाशंकर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंडी कांवड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
Pushpendra Pratap Singh - गुड्डू भैया
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 4, 2026