तारानगर: तारानगर में 150 साल पुराने पीपल को बचाने सीएम से लगाई गुहार, विद्यालय प्रिंसिपल को हिन्दू विरोधी बताकर हटाने की मांग की
वार्ड 03 तारानगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास खड़े 150 साल पुराने पीपल वृक्ष को हटाने के एडीएमसी के प्रस्ताव पर बवाल खड़ा हो गया है।नागरिकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेड़ को तत्काल संरक्षण देने और गैरकानूनी निर्णय पर कार्रवाई कर विद्यालय के प्रिसिंपल को हटाने की मांग की है।साथ ही sdmc द्वारा लिए गए निर्णय की जांच की मांग की है।