अनूपपुर: बसखली डामर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल रेफर
जिले के कोतमा क्षेत्र अंतर्गत बसखाली डामर रोड पर सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना तेज था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।