महाराजगंज: भिटौली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां जलकर हुईं राख
मंगलवार दोपहर 3:00 बजे लगभग भिटौली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दो झोपड़ियों को चंद ही मिनटों में राख के ढेर में बदल दिया। मिली जानकारी के अनुसार भिटौली की नागा देवी पत्नी स्वर्गीय जंत्री अपनी झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रही थीं। अचानक शॉर्ट सर्किट से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोस में स्थित पुनीता देवी पत्नी फूल बदन की झोपड़ी