अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप देने का कार्य एक बार फिर गति पकड़ चुका है। छठ पूजा के दौरान मजदूरों के घर लौटने से रुका निर्माण कार्य अब पुनः शुरू हो गया है। बुधवार को 10 बजे से स्टेशन परिसर में मजदूरों और मशीनों की सक्रियता देखी गई। रेलवे विभाग ने कार्यदायी संस्था को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।