बैतूल नगर: हनुमान जी की मूर्ति हटाकर कब्जे की कोशिश! विरोध करने पर युवक से मारपीट,गोराखार में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल
बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोराखार में जमीनी विवाद को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना में हनुमान जी की मूर्ति हटाने और मंदिर के चबूतरे को तोड़ने का आरोप लगाते हुए अश्विनी वर्मा, पिता स्व. श्री साहबलाल वर्मा उम्र 40 वर्ष ग्राम गोराखार थाना बैतूल बाजार निवासी युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई ह