रानीगंज प्रखंड अंतर्गत खरहट पंचायत में लगातार हो रही बारिश के कारण गीतवास-सिमराहा मुख्य मार्ग पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर कई जगह पानी जमा रहने से राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।