बांका: मानिकपुर गांव में बुजुर्ग महिला से पति और पुत्रवधू ने की मारपीट, घर से निकाला, मामला थाने पहुंचा
मानिकपुर गांव में बुजुर्ग महिला सुनीता देवी को उसके ही पति जयराम यादव और पुत्रवधू ने गाली गलौज व मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे पीड़िता थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए पति व पुत्रवधू के विरुद्ध शिकायत कर कारवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।