तरारी: सरस्वती पूजा–महाबीरी जुलूस पर प्रशासन हुआ सख्त, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, डीजे प्रतिबंध, तय रूट से हटे तो होगी कार्रवाई
सरस्वती पूजा एवं महाबीरी जुलूस को लेकर तरारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में साफ शब्दों में कहा गया कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जुलूस तय रूट और निर्धारित समय में ही निकलेगा।