वन विभाग की स्नैक रेस्क्यू टीम ने बीते दिनों जगह-जगह से पकड़े गए कई प्रजाति के सांपों को श्यामपुर रेंज में घने जंगलों में छोड़ दिया है। वन विभाग के अनुसार प्राकृतिक प्रवास में इनको छोड़ गया है जिससे कि यह आबादी क्षेत्र से दूर रहें। दर्जन से ज्यादा इन सांपों को अधिकारियों की देखरेख में रिलीज किया गया।