बेगूसराय: हड़ताली चौक पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस
हड़ताली चौक पर विभिन्न मांगों के समर्थन में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शनिवार की शाम 6:00 बजे मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान दर्जनों शिक्षक मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए शिक्षक नेता राम कल्याण पासवान ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देना होगा.