2 करोड़ की रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। हिसार के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी, कनॉट प्लेस के डायरेक्टर और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा को व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई।
वॉयस नोट में कहा गया—
“मैं गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का मेंबर हूं। SP-DSP से कन्फर्म कर लियो... दो दिन में रकम दे दे, नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा।”
सुरेंद्र जांगड़ा के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:20 बजे पुर्तगाल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। करीब 2 मिनट बाद उसी नंबर से 25 सेकेंड का ऑडियो वॉयस मैसेज मिला, जिसमें 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।
घटना के बाद सुरेंद्र जांगड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस वॉयस नोट की जांच कर रही है और शिकायतकर्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि पिछले 7 महीनों में रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी मांगने का यह 10वां मामला सामने आया है। #citybignews #NewsUpdate #hisar
Hisar, Hissar | Jul 30, 2026