जांजगीर चांपा की सारागांव पुलिस ने शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी बृजलाल यादव को तेंदुवा गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की है। सारागांव पुलिस टीम देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बृजलाल यादव, अन्य लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है।