डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 22 वर्ष का शव अधजली अवस्था में ग्राम डूडीवरी को जाने वाले बंबा से लगभग 100 मीटर दक्षिण की तरफ सूखे नाले में पड़ा हुआ पाया गया।जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।वहीं मृतक व्यक्ति की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक पोस्टर जारी कर लोगों से शिनाख्त में सहयोग की अपील की।