जैतहरी: वेंकटनगर पुलिस ने अग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार
वेंकटनगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम सिंहपुर के पास बाइक से ले जाई जा रही 17.64 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर आरोपियों अमृतलाल अगरिया व दीपक प्रसाद अगरिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।