नवाबगंज: मसौली क्षेत्र में परंपरागत खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन ने ग्रामीणों के लिए आय का मजबूत स्त्रोत दिखाया
बाराबंकी के कृषि प्रधान मसौली क्षेत्र में अब आजीविका के नए प्रयोग सामने आ रहे हैं। परंपरागत खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन ने ग्रामीणों के लिए आय का एक मजबूत विकल्प प्रदान किया है। इस बदलाव की शुरुआत बिहार से आए मधुमक्खी पालकों ने की है, जो अब मसौली के युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।