फतेेहपुर: रीवा-चपरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रीवा-चपरी मार्ग पर ग्राम मुंडेरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।