रामपुर: शुक्रवार को राजकीय बाल गृह में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
Rampur, Rampur | Nov 14, 2025 शुक्रवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अंगूरीबाग स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु सदन) में बच्चों के साथ 'बाल कार्निवाल' (चिल्ड्रन डे) कार्यक्रम मनाया। उन्होंने बच्चों से मिलकर उन्हें चॉकलेट बांटी और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।