गोरखपुर: चंपा देवी पार्क के पास बीती रात कार ने बाइक और स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल, एक की हुई मौत
चंपा देवी पार्क के पास रविवार की रात में अनियंत्रित कर ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मारी। इस दुर्घटना में दो युवा घायल हुए और एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का नाम प्रियांशु राय (19) था। कर पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था दोनों घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार विपरीत दिशा से आ रही थी।