सीतापुर: रफ़ातपुर के पास सड़क पर जा रही बच्ची से टकराई तेज बाइक, दो लोग हुए घायल
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के रापतपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर जा रही एक बच्ची से जाकर टकरा गई हादसे में बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे घायलों को उपचार के लिए खैराबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां गंभीर अवस्था के चलते बाइक सवार को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।