कुमारखंड: यदुआपट्टी वार्ड 4 में शराब बेचने का विरोध करने पर मारपीट, तीन घायल
कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन खुर्द पंचायत स्थित यदुआ पट्टी वार्ड नंबर 4 में शनिवार को शाम करीब चार बजे शराब बेचने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शराब तस्कर तीन लोग को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।