टांडा: अज़ीमनगर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार पत्नी की मौत, पिता-पुत्र घायल, आरोपी फोरवीलर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मंगलवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार अज्ञात फोरवीलर ने साइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। यह हादसा सोमवार शाम करीब 7:00 बजे मिलक मुफ्ती की पुलिया के पास हुआ, जब हरस्वरुप उनकी पत्नी लक्ष्मी और 5 वर्षीय बेटा अंकुश लगन की दावत से लौट रहे थे।