इचाक: निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाए सरकार : बटेश्वर मेहता
निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाए सरकार : बटेश्वर मेहता झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्य के निजी अस्पतालों की कथित मनमानी पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इलाज के नाम पर मरीजों से मनमानी वसूली की जा रही है।