पन्ना: महर्षि अगस्त्य की तपोभूमि पर सजेगा 'अगस्त्य वन', गुरु पूर्णिमा पर 35 हजार पौधों से जैव विविधता को मिली नई ऊर्जा
Panna, Panna | Jul 29, 2026 दक्षिण पन्ना वन मंडल की बीट बिल्हा में 40 हेक्टेयर की पहाड़ी पर विकसित "अगस्त्य वन" का भव्य लोकार्पण किया गया। गुरु पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर CCF नरेश सिंह यादव और DFO अनुपम शर्मा की मौजूदगी में 35 हजार से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए। इस पहल से प्राचीन अगस्त सरोवर का जीर्णोद्धार भी हुआ है, जिससे जैव विविधता को नई दिशा मिलेगी।