रायबरेली: गगौली के रहने वाले बुजुर्ग अलाव की चपेट में आए, जिला अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
6जनवरी 2025 समय 8:00 बजे पूरे जिल्ला मजरे गगौली के रहने वाले सूरजदिन अलाव तापते समय आग की चपेट में आ गए।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया,जहां हालत नाजुक होने पर रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया इलाज के दौरान बुजुर्ग की बर्न वार्ड में मौत हो गई।