घोसी: सैदपुर गांव में बिजली के करंट से एक महिला हुई गंभीर रूप से जख्मी, पीएचसी घोसी में हुआ इलाज
सैदपुर गांव में बिजली के करंट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला प्रमिला देवी के परिजनों ने बताया कि घरेलू काम करने के क्रम में उस महिला का संपर्क विद्युत प्रवाहित तार से हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी का पीएचसी घोसी में इलाज कराया गया।