ग्राम माहुद बी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल व सिर्राभाठा में 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोक्ष धाम सेवा संस्थान 64 योगिनी मंदिर के संस्थापक गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान स्कूल के गार्डन सुंदरीकरण के लिए बच्चों द्वारा आवेदन दिए जाने पर मुख्य अतिथि ने 31 हजार रु सहयोग राशि प्रदान की।