नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के गांवों में सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास से किया वट सावित्री पूजन
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ शनिवार को वट सावित्री की पूजन की। इस दौरान महिलाएं 16 श्रृंगार कर सिर पर जलपुरित कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई वट वृक्ष के नजदीक पहुंची और वटवृक्ष की पूजा अर्चना की। वट वृक्ष में पति के दीर्घायु जीवन के लिए रक्षा सूत्र के फेरे लगाए।