ऊंचाहार: ऊँचाहार नगर के चौराहे पर डम्पर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, प्रधान बाल-बाल बचे
ऊँचाहार क्षेत्र में इस समय सड़क पर फर्राटा भर रहे डंपरों का आतंक जोरों पर है, जिससे आये दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते है और अक्सर लोगों की जानें गंवानी पड़ती है।मंगलवार की दोपहर ऊँचाहार नगर के चौराहे पर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेकाबू डम्पर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव निवासी सरायं तुलाराम बाल बाल बच गए।